https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

Lucknow: योगी के "पार्ट-टाइम राजनीति" बयान पर अखिलेश का पलटवार, बोली ऐसी बात, दिल्ली तक छिड़ी चर्चा !

top-news
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया बयान— "राजनीति मेरे लिए फुल टाइम जॉब नहीं है"— पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने तीखा हमला बोला है।
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया बयान— "राजनीति मेरे लिए फुल टाइम जॉब नहीं है"— पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जो लोग राजनीति को पार्ट-टाइम समझते हैं, उन्हें इसमें रहने का हक नहीं है।

अखिलेश यादव का तंज

अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "राजनीति सेवा का क्षेत्र है, जिसके लिए 24 घंटे और पूरा जीवन भी कम पड़ता है।" उन्होंने इशारों-इशारों में योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीति केवल सत्ता में बने रहने का जरिया नहीं होनी चाहिए, बल्कि यह जनता की सेवा का जरिया होनी चाहिए।

योगी आदित्यनाथ का बयान

दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था, "राजनीति मेरे लिए फुल टाइम जॉब नहीं है। फिलहाल, हम यहां काम कर रहे हैं, लेकिन असल में मैं एक योगी हूं।" उन्होंने यह भी कहा कि उनकी प्राथमिक भूमिका उत्तर प्रदेश के लोगों की सेवा करना है, जिसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें सौंपा है।

सड़क पर नमाज को लेकर क्या बोले सीएम योगी?

इसी इंटरव्यू में उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर नमाज पढ़ने के मुद्दे पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि सड़कें आम लोगों के आवागमन के लिए होती हैं और धार्मिक आयोजनों को अनुशासन में रहकर संपन्न करना चाहिए। उन्होंने महाकुंभ का उदाहरण देते हुए कहा, "करोड़ों श्रद्धालु संगम स्नान के लिए प्रयागराज पहुंचे, लेकिन किसी तरह की अव्यवस्था नहीं हुई।"

राजनीतिक बयानबाजी जारी

उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी कोई नई बात नहीं है। योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के बीच यह जुबानी जंग पहले भी कई बार देखने को मिली है। अब देखना यह होगा कि इस पर भाजपा और सपा की ओर से आगे क्या प्रतिक्रिया आती है।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

bs2best at сайт

BlackSprut – платформа с особыми возможностями Платформа BlackSprut удостаивается обсуждения разных сообществ. Что делает его уникальным? Этот проект предоставляет интересные опции для тех, кто им интересуется. Оформление сайта выделяется функциональностью, что делает платформу доступной даже для новичков. Важно отметить, что BlackSprut имеет свои особенности, которые формируют его имидж на рынке. Говоря о BlackSprut, стоит отметить, что определенная аудитория выражают неоднозначные взгляды. Некоторые подчеркивают его удобство, а некоторые оценивают его с осторожностью. Таким образом, данный сервис остается предметом обсуждений и вызывает интерес разных пользователей. Ищете актуальное ссылку БлэкСпрут? Хотите найти свежее ссылку на БлэкСпрут? Мы поможем. <a href="https://b2best.at">bs2best актуальная ссылка</a> Иногда платформа меняет адрес, поэтому нужно знать новое ссылку. Мы следим за актуальными доменами чтобы поделиться новым зеркалом. Посмотрите актуальную ссылку прямо сейчас!